1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
ईद-उल-फितर आज
Play video

ईद-उल-फितर आज

ईद-उल-फितर आज
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mamta Berwa

•

Updated: 5 Jun 2019, 8:57 AM IST

जौहरी बाजार जामा मस्जिद से मंगलवार को चांद दिखने का एलान होते ही पूरे शहर में ईद की तैयारियां शुरू हो गईं। चांद रात में बाजारों में जैसे रौनक उतर आई। रामगंज, घाटगेट, सांगानेर, जालूपुरा, एमआइ रोड समेत मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोग खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। पहले तो लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी, फिर खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर लिया। मुख्य नमाज ईदगाह में होगी वहीं शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी। ईद की नमाज के बाद घरों में सिवइयों से मुंह मीठा कराने का दौर शुरू होगा। शाम को दावतें दी जाएंगी। बाजारों में सबसे ज्यादा कपड़े, कुर्ते पायजामे व सिवइयों की बिक्री हुई। मनिहारों का रास्ता, नाहरगढ़ रोड सहित अन्य चूड़ी बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।