31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
बनाई ऐसी योजना कि चमकेगा अस्‍पतालों का हर कोना…सीधे पकड़ में आएंगे लापरवाह कर्मी
Play video

बनाई ऐसी योजना कि चमकेगा अस्‍पतालों का हर कोना…सीधे पकड़ में आएंगे लापरवाह कर्मी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dharmendra Singh

•

Updated: 29 May 2019, 7:55 AM IST

जयपुर/राजसमंद
राजसमंद जिले के अस्‍पतालों में चिकित्‍सा विभाग ने नवाचार किया है। जिले के प्रत्येक प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ‘सेनिटेशन लॉग बुक’ उपलब्ध करवाई जाएगी। अब अस्पताल के ओपीडी कक्ष, कॉरिडोर, विभिन्न वार्ड, लेबर रूम, लेबोरेट्री, शौचालय, ड्रेसिंग रूम, लेबर रूम, दवा वितरण केन्द्र सहित समूचे परिसर की सफाई दिन में तीन बार रोजाना होगी। इसमें सफाई के लिए चेक लिस्ट भी है। वहीं साप्ताहिक सफाई के तहत रविवार को विद्युत उपकरणों की देखरेख, रखरखाव को देखना, नल-वॉस बेसिन की देखरेख, दीवारों की साफ-सफाई, वार्ड के पलंग की साफ-सफाई, चिकित्सा संस्थान के खिड़की, दरवाजों की साफ-सफाई, चिकित्सालय परिसर के बाहर की साफ-सफाई, सभी टेबल के कवर, कार्यालय रिकॉर्ड को सही करने, पोस्टमार्टम रूम की समस्त धुलाई व सफाई की जाएगी। माह में एकबार संस्थान में कमरों की भीतरी छतों की सफाई, पानी की टंकी की सफाई, वाटर कूलर व आरओ के फिल्टर की साफ-सफाई, पंखे-लाइट, छत के ऊपर, कॉरिडोर के पंखों व साइड की दीवारों, ट्यूबलाइट व पंखों, ऑयल पेंट जहां कोई भी दाग धब्बा हो पुन: पेंट कराना, हेचरी की साफ सफाई, पर्दो की धुलाई, आईईसी मटेरियल को पुन: फिक्स करने जैसे कार्य किए जाएंगे।