जयपुर/श्रीगंगानगर
एक तरफ प्रधानमंत्री देश में खाद की समस्या हल होने का ढोल पीट रहे हैं, वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में इन दिनों किसान खाद के लिए पंद्रह-पंद्रह दिन तक चक्कर काट रहे हैं। हाड़ौती हो या शेखावटी हर इलाके में खाद के लिए कोहराम मचा हुआ है। श्रीगंगानगर के श्रीबिजयनगर कस्बे में बहुत बुरा हाल दिखाई दे रहा है। यहां की नई धान मंडी के सामने हजारों किसानों की लाइन लग रही है, सड़क पर जाम लग रहा है। कुछ किसानों का आरोप है कि बड़े काश्तकारों को सीधा खाद वितरण कर दिया जाता है, लेकिन छोटे किसानों को लाइन में खड़ा कर परेशान किया जाता है। खाद वितरण यह हाल तब है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।