15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
सांगानेर में पेपर फैक्ट्री में आग
Play video

सांगानेर में पेपर फैक्ट्री में आग

सांगानेर में पेपर फैक्ट्री में आग आग से लाखों रुपए का सामान जल कर राख जैन नसियां रोड खटीको की ढाल में स्थित है फैक्ट्री चार दमकलों ने दो घंटे में पाया आग पर काबू आग का प्राथमिक कारण बताया जा रहा शॉर्ट सर्किट
Google source verification

जयपुर। सांगानेर में आज अलसुबह एक पेपर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग से लाखों रुपए का कच्चा व तैयार माल जल कर राख हो गया। आग की सूचना पर मालवीय नगर, मानसरोवर व बनीपार्क से दमकल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जैन नसियां रोड खटीकों की ढाल स्थित वी आर पेपर फैक्ट्री में सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं निकलता देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फैक्ट्री में स्पीकर बनाने का काम होता है। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे करीब एक किमी की दूरी से ही नजर आ रही थी। फैक्ट्री से निकले धुएं से आस-पास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फैक्ट्री सांगानेर निवासी वजीर मोहम्मद की बताई जा रही है।