12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Ganesh Chaturthi: परकोटा गणेश जी को लगाया 21000 लड्डुओं का भोग, सजाई मोदकों की झांकी

भगवान गणपति के फूल बंगला झांकी सजाकर 21000 लड्डुओं का भोग लगाया गया।

Google source verification

जयपुर. चांदपोल गेट के बाहर स्थित परकोटा गणेश मंदिर में चार दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भगवान गणपति की दुर्वा झांकी सजाई गई। भक्तगणों ने गणपति की पूजा अर्चना कर दुर्वा अर्पित की। प्रभात फेरी मंडल की ओर से गणपति नाम संकीर्तन किया गया।

मंदिर के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को चार दिवसीय गणेशोत्सव शुरू हुआ। मंदिर महंत राहुल शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर शिखर पर ध्वजा अर्पण किया गया। इसके बाद भगवान गणपति के फूल बंगला झांकी सजाकर 21000 लड्डुओं का भोग लगाया गया। इस दिन श्रद्धालु गणपति की पूजा अर्चना के साथ गणेश जी महाराज को गणपति अथर्वशीर्ष व गणपति अष्टोत्तर नामावली से लड्डू अर्पित किए।