जयपुर . जेडीए ( JDA ) लोगों को रियायती दर पर आज से बड़े पौधे ( plants ) बांटेंगा। शहर में 6 जगहों पर ये पौधे बांटे जाएंगे। एक व्यक्ति को अधिकतम 5 पौधे दिए जाएंगे। पौधे लेने वालों को अपना पहचान पत्र ( identity card ) देना होगा। जेडीए अधिकारियों ने बताया कि 300 रुपए का पौधा 50 रुपए में रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। पौधों का वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। ये पौधे 10 फीट ऊंचाई तक होंगे। जेडीए शहर में 6 स्थानों पर लोगों को रियायती दर पर पौधे वितरित करेगा। जेडीए ने जवाहर सर्किल, सेंट्रल पार्क, रामनिवास बाग, वैशाली नर्सरी पार्क, स्वर्ण जयन्ती पार्क विद्याधर नगर और त्रिवेणी नगर सामुदायिक केन्द्र पर पौंधे वितरण केन्द्र बनाया है। यहां से लोग निर्धारित शुक्ल देकर पौधे ले पाएंगे। जेडीए की ओर से नीम, करंज, मोलश्री, अमलताश, पिलखन, अशोक, शियाष्यामा, अर्जुन, जामुन, कचनार, शीशम, जकरण्डा, पेल्टाफार्म व टेबूबिया आदि प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे।