27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया नन्दोत्सव, VIDEO में देखें मनोरम दृश्य 
Play video

गोविंद देव जी मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाया गया नन्दोत्सव, VIDEO में देखें मनोरम दृश्य 

जयपुर के विश्वविख्यात गोविंद देव जी मंदिर (Govind Dev Ji Temple) में जनमाष्ठमी के दूसरे दिन नंदोत्सव मनाया गया। नंदोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
Google source verification

जयपुर के विश्वविख्यात गोविंद देव जी मंदिर में जनमाष्ठमी के दूसरे दिन नंदोत्सव मनाया गया। नंदोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। यहां पहुंचा हर श्रद्धालु ठाकुर जी को अर्पित सामग्री की उछाल लूटने को लालायित दिखा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने सुबह धूप झांकी खुलने पर ठाकुर श्रीजी का वेद मंत्रोच्चार के साथ अधिवास पूजन किया। इसके बाद ठाकुर श्रीजी के नंदोत्सव की विशेष भोग झांकी के दर्शन हुए। श्रृंगार झांकी में आरती के बाद तिल और यवदान पूजन हुआ। ठाकुर श्रीजी को केसरिया रंग की नवीन पोशाक धारण कराकर विभिन्न फूलों से मनोरम श्रृंगार किया गया। विशेष अलंकार धारण किए ठाकुर जी की छवि मनमोहक लग रही थी। उसके बाद मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामीजी के सान्निध्य में नंदोत्सव मनाया गया। मंदिर के जगमोहन को दर्शनार्थियों ने नंद के आंनद भयो जय कन्हैया लाल की बधाइयों से गुंजायमान कर दिया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने नंदोत्सव के दौरान कपड़े, फल, टॉफी, बिस्किट आदि की उछाल की। श्रद्धालुओं में उछाल लूटने का भारी उत्साह देखा गया। रिपोर्ट- हर्षित जैन