31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
दवा वितरण केंद्र दो, मगर एक ही चालू…लोग परेशान
Play video

दवा वितरण केंद्र दो, मगर एक ही चालू…लोग परेशान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dharmendra Singh

•

Updated: 31 May 2019, 7:49 AM IST

जयपुर/चूरू
भीषण गर्मी में भी अस्‍पतालों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का बुरा हाल नजर आ रहा है। चूरू में पैंतालीस डिग्री से अधिक तापमान होने के बावजूद राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल की मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का सेंट्रल एसी की समस्‍या अभी सुलझी भी नहीं थी कि अब दवा वितरण में समस्‍या आ गई है। दवा वितरण केन्द्र एक के बंद होने से वरिष्ठ नागरिकों को दो नंबर दवा वितरण केन्द्र पर शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन इस केन्द्र पर दवा देने के लिए केवल एक कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई। इसके कारण वरिष्ठ नागरिकों सहित महिला मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं अस्पताल अधीक्षक का कहना है कि एक नंबर केन्द्र में रंगरोगन का काम चल रहा था। इसके कारण दोनों केन्द्रों के मरीज एक पर आ गए। इससे दवा वितरण में कुछ समय लग गया। शुक्रवार से यह समस्‍या नहीं आएगी।