
जयपुर। जोधपुर के सोजती गेट स्थित जवाहर खाना इलाके में मंगलवार देर रात एक जूते के गोदाम (Godam) में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही घास मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। एहतियातन आसपास के घरों को खाली करवा दिया गया और इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में कई गोदाम थे, जिनमें जूते और अन्य सामान रखा था, जिससे आग और भड़क गई।
गोदाम जलकर खाक, जांच जारी
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। हालांकि, पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया। आग के कारणों की जांच जारी है।