6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

India Stone Mart शुरू, CM बोले राजस्थान निवेशकों के लिए मुनाफे वाला राज्य

India Stone Mart जयपुर में गुरुवार को इंडिया स्टोन मार्ट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह को मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री ने भी संबोधित किया। समारोह के मंच से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम हर क्षेत्र में नीति लेकर आए हैं जिससे काम स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से हो। उद्योग जगत के किसी व्यक्ति को […]

Google source verification

India Stone Mart जयपुर में गुरुवार को इंडिया स्टोन मार्ट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह को मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री ने भी संबोधित किया। समारोह के मंच से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम हर क्षेत्र में नीति लेकर आए हैं जिससे काम स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से हो। उद्योग जगत के किसी व्यक्ति को परेशानी ना हो। उसके लिए हम काम करते हैं। इससे राज्य में कारोबार स्थापित करना,निवेश करना आसान हुआ है। व्यापक और दूरदर्शी नीतियों के कारण राजस्थान निवेशकों के लिए सर्वाधिक मुनाफे वाला राज्य भी बन गया है। उन्होंने कहा व्यापारी, उद्योग जगत के लोगों से जब बात करते हैं..कि कैसा चल रहा है..तो उनके मन के भाव आते हैं “टाइम पास हो रहा है”..”ऐसे ही चल रहा है साहब” , सीएम ने कहा अरे भाई आपका एक उद्योग था उससे 2 हो गए तीन हो गए चार हो गए और फिर भी ऐसे ही चल रहा है साहब… सीएम ने आगे कहा आपको मैं कहना चाहता हूं आप उनसे कहिए अच्छा चल रहा है।जिससे आने वाली पीढ़ी आए। युवाओं को उससे रास्ता मिले। युवा आगे बढ़े। आपकी एक से 5 फैक्ट्री हो गईं क्या सरकार को उसका फायदा मिलना चाहिए कि नहीं मिलना चाहिए। आप ही बताइए।