13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
ओडिशा में गुस्साई भीड़ ने इंस्पेक्टर को किया अधमरा
Play video

ओडिशा में गुस्साई भीड़ ने इंस्पेक्टर को किया अधमरा

ओडिशा में गुस्साई भीड़ ने इंस्पेक्टर को किया अधमरा
Google source verification

ओडिशा के बालासोर जिले के बलियापाल थाना क्षेत्र में नाबालिग की रहस्यमयी मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। जांच के लिए पहुंचे बलियापाल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कल्याण आचार्य को गुस्साई भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दरअसल, बलियापाल में ढाबे पर काम करने वाले विजय दलई का शव शुक्रवार सुबह बलीबस्ता रोड इडको चौक पर लटका मिला। विजय भोगरई क्षेत्र का रहने वाला था।स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से नाराज थे। थाना प्रभारी के पहुंचते ही भीड़ ने उन्हें घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी। लोगों ने घटना के विरोध में टायर जलाकर सड़क जाम भी किया। होटल में जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाबुझा कर शांत किया। ख़बर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़