5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

इन्वेस्ट राजस्थान समिट को लेकर अभी-अभी आई बड़ी खबर

गुलाबीनगर में अगले महीने होने वाली इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस साल समिट का थीम कमिटेड और डिलीवर्ड होगा। उद्योग विभाग समिट को लेकर सक्रिय है। उधर शहर के दोनों नगर निगम और जेडीए भी समिट की तैयारियों में जुट गए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Sep 14, 2022

गुलाबीनगर में अगले महीने होने वाली इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस साल समिट का थीम कमिटेड और डिलीवर्ड होगा। उद्योग विभाग समिट को लेकर सक्रिय है। उधर शहर के दोनों नगर निगम और जेडीए भी समिट की तैयारियों में जुट गए हैं। तीनों मिलकर शहर को चमकाने में लगे हैं। तीनों का पूरा फोकस मुख्य मार्गों पर है। खासकर दिल्ली रोड, जेएलएन मार्ग, टोंक रोड के साथ चारदीवारी को विशेष रूप से चमकाया जा रहा है। निगम ने बाकायदा अधिकारियों को समिट का जिम्मा सौंपा है। इसके तहत इन क्षेत्रों में सड़कों को सुधारा जा रहा है। जेडीए मुख्य सड़कों को सुधारने के साथ ही ग्रीनरी पर फोकस कर रहा है। वहीं दोनों नगर निगम इन क्षेत्रों पर सफाई के साथ रोड लाइट्स को सुधार रहा है। इसी महीने मुख्य सचिव और यूडीएच-एलएसजी के अधिकारी इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें: अब कांग्रेस के इस नेता उठाई सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग


पुताई के साथ मरम्मतीकरण

इन सभी मार्गों पर फ्लाईओवर और डिवाइडर पर रंगाई-पुताई की जा रही है। मीडियन पर पेड़ लगाए जा रहे हैं। इन सभी जगहों पर विशेष सफाई की जा रही है। साथ ही यहां खड़े वाहनों को भी हटाया जा रहा है। दोनों निगम की सफाई शाखा को विशेष अभियान चलाकर यहां सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिवाली पर भी नज़र

समिट के बाद दीवाली भी है। ऐसे में दोनों निगम उस पर भी नज़रे गढ़ा रखे हैं। सफाई का ये सिलसिला दिवाली तक जारी रहेगा। अवैध पोस्टर्स को भी हटाया जाएगा। ग्रेटर नगर निगम में समिट को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं।