20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की…भक्तों ने लूटी उछाल

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म का उल्लास आज सुबह से ही देखने को मिला। मंदिरों में नंदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 08, 2023

जयपुर। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म का उल्लास आज सुबह से ही देखने को मिला। मंदिरों में नंदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर—मंदिर ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल… की बधाइयां गूंज उठी। कपड़े, फल, टॉफी की उछाल लूटने के लिए भक्तों में होड़ मची। गोविंददेवजी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी।

गोविंददेवजी मंदिर में महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में सुबह ठाकुरजी का अभिषेक कर केसरिया रंग की पोशाक धारण करवाई गई।
धूप झांकी के दर्शनों से पहले ठाकुरजी का अधिवास पूजन किया गया। इसके बाद नंदोत्सव की विशेष झांकी के दर्शन हुए। इसमें ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पण किए गए। शृंगार झांकी के बाद तिल यवदान पूजन हो हुआ और नंदोत्सव का आयोजन किया गया। नंदोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों की भीड उमड़ पड़ी। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने कपड़े, फल, टॉफी, खिलौने, नारियल आदि की उछाल लुटाई तो भक्तों में उछाल लूटने की होड सी मची। भक्तों ने उछाल को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। हर भक्त के चेहरे पर श्रीकृष्ण की भक्ति और खुशी झलक रही थी।

यहां भी आयोजन
शहर के गोपीनाथजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी नंदोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में कपड़े, फल, टॉफी की उछाल लुटाई गई। पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में नंदोत्सव का आयोजन किया गया। महंत अलबेलीमाधुरी शरण के सान्निध्य में ठाकुरजी को विशेष झूले में विराजमान कर केसरिया माखन—मिश्री का भोग लगाया गया। वहीं ठाकुरजी के समक्ष खेल—खिलौने रखे गए। इस दौरान भक्तों ने ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… जैसे बधाई गान गाए। भक्तों को केसरिया माखन—मिश्री का भोग वितरित किया गया।

यहां एक दिन पहले मनाया नंदोत्सव
चौड़ा रास्ता स्थित मंदिरश्री राधा दामोदरजी में ण्क दिन पहले गुरुवार शाम को नंदोत्सव मनाया गया। मंदिर में रात तक भजन—संकीर्तन का आयोजन हुआ।