
जयपुर। जयपुर शहर के परकोटा से नौ किमी दूर जयपुर विकास प्राधिकरण ने परकोटा की तर्ज पर न्यू हैरिटेज सिटी विकसित करने क घोषणा की है। इस सिटी में जयपुर की चारदीवारी की तरह 9 गेट, नौ चौकड़ियों के साथ मकानों में चौक का प्रावधान किया गया है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने शनिवार को प्रस्तावित हैरिटेज सिटी के विशेष लोगो, पट्टे के प्रारूप, आवेदन पत्र, हैरिटेज रुप में तैयार पत्रावली का विमोचन किया। यह सिटी आगरा रोड के दक्षिण में रिंग रोड के दोनों ओर विकसित की जाएगी। भवनों की अधिकतम ऊंचाई 15 मीटर होगी।
इस योजना में भू-उपयोग मिश्रित होगा। यानि चारदीवारी की तरह नीचे दुकान और उपर मकान का प्रावधान किया गया है। साथ ही अग्र व साइड सैटबैक योजना में नहीं होंगे। चारदीवारी के मकानों की तरह की चौक का भी प्रावधान किया गया है। योजना में जयपुर पिंक रंग या हिरमच रंग ही मकानों पर किया जा सकेगा। कार्यक्रम में यूडीएच सलाहकार जीएस संधु, जेडीसी रवि जैन, जेडीए सचिव उज्ज्वल राठौड़, निदेशक आयोजना विनय दलेला, संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल एवं प्रमुख सलाहकर नगरीय विकास विभाग, राजस्थान भी उपस्थित है।
हैरिटैज लुक के प्रारूप
हैरिटेज सिटी की योजनाओं और भूखण्डों के लिए पृथक से पत्रावली हैरिटेज लुक में तैयार की गई है। इस योजना के लिए अलग से 90-ए का प्रारूप तैयार किया गया है। पट्टे क प्रारूप भी अलग रखा गया है। सभी मुख्य सड़कों का निर्माण जेडीए कराएगा। योजना में जेडीए की लगभग 30 हैक्टेयर भूमि उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत में अब भाजपा से लड़ने की हिम्मत नहीं-तिवाड़ी
योजना की विशेषताएं
योजना का प्रस्तावित क्षेत्रफल-6.20 वर्ग कि.मी.
ब्लॉक ए-3.63 वर्ग कि.मी.
ब्लॉक बी—2.57 वर्ग कि.मी
मुख्य सड़कें-18 से 30 मीटर चौडी
बरामदा-4 मीटर चौड़ा
मिश्रित भूखण्ड-30 मीटर रोड़ के सहारे
संस्थानिक भूखण्ड-18
वाणिज्यिक भूखण्ड-27 (30 मीटर सड़कों पर)
पार्किंग स्थल-72
बायो डायवर्सिटी पार्क (सिटी लेवल)-लगभग 12 हैक्टेयर
चौकडी पार्क- 18 (प्रत्येक चौकडी में दो पार्क)
यह भी पढ़ें: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को गहलोत सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट
योजना के मानदण्ड
योजना का न्यूनतम क्षेत्रफल-5 हैक्टेयर
विक्रय योग्य क्षेत्रफल-60 प्रतिशत तक
उद्यान-योजना के कुल क्षेत्रफल का न्यूनतम 5 प्रतिशत
सुविधा क्षेत्र-योजना के कुल क्षेत्रफल का न्यूनतम 10 प्रतिशत
पब्लिक फैसिलिटी-7 प्रतिशत
पब्लिक यूटिलिटी-3 प्रतिशत
फुटपाथ-योजना अनुसार