
Jaipur Discom New Division sub-division offices जयपुर। जयपुर डिस्काॅम क्षेत्र में 4 नए डिवीजन और 5 नए सब-डिवीजन कार्यालय बनाए गए है। नए डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय बनने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेगी। इसके साथ ही अब जयपुर डिस्काॅम में 58 डिवीजन और 222 सब-डिवीजन कार्यालय हो गए हैं।
जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक अजीत कुमार सक्सैना ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसार सरकार की स्वीकृति के बाद 4 नए डिवीजन व 5 नए सब-डिवीजन कार्यालय बनाए गए है। नए डिवीजन और सब-डिवीजन कार्यालय बनने से उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेगी। वहीं कार्यों का जल्द से निस्तारण होगा।
4 नए डिवीजन कार्यालय
जयपुर डिस्काॅम ने दौसा वृृत में सिकराय, भरतपुर वृृत में वैर, जयपुर जिला वृत में जमवारामगढ़ और सवाईमाधोपुर वृृत में बौंली (बामनवास) में नए डिवीजन कार्यालय बनाए गए है।
5 नए सब-डिवीजन
जयपुर जिला वृत में हाथोज, अलवर वृत में चिकानी, दौसा वृृत में रामगढ़ पचवारा व बैजूपाडा और करौली वृृत में कैलादेवी में नए सब—डिवीजन कार्यालय बनाए गए है।