20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

जयपुर पानी-पानी: सडक़, रेल और हवाई यात्रा प्रभावित

- सावन में मेघों ने गाया मल्हार, देर रात से बारिश का दौर शुरू

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Aug 01, 2024

जयपुर. लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मेघ राजस्थान के कई जिलों में जमकर बरसे। देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सुबह तक रूक-रूक कर जारी रहा। राजधानी जयपुर में श्रावण मास में पहली बार मूसलाधार बारिश हुई। जिले में देर रात से लेकर सुबह तक 9 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं सुबह से रिमझिम बारिश का दौर पिंकसिटी में जारी रहा है। प्रदेश में राजधानी समेत दस जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर रात भर से जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने व कुछ इलाकों में अतिवर्षा होने का अलर्ट जारी किया है।

पिंकसिटी में दस घंटे में 9 इंच बारिश
पिंकसिटी में देर शाम से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर देर रात को मूसलाधार बारिश में बदल गया। जयपुर सिंचाई क्षेत्र में प्रदेशभर में सर्वाधिक 225 मिमी बारिश सुबह 9 बजे तक दर्ज की गई। जयपुर कलक्ट्रेट पर 177 मिमी पानी बरसा। शहर में छाई घनघोर घटाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। सुबह लोग जब सोकर उठे तो झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे। बीते लंबे दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को उमस से बड़ी राहत मिली। वहीं सुहावने मौसम के चलते शहर के पर्यटक स्थल भी पर्यटकों से गुलजार नजर आए। शहर में बारिश का पानी जमा होने पर सडक़ों पर यातायात बाधित रहा। वहीं बारिश के कारण कई निजी स्कूलों ने अवकाश घोषित कर दिया। दफ्तर पहुंचने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

थम गया शहर
बारिश के बाद शहर थम सा गया। जगह-जगह पानी भर गया। रास्ते में ही गाडिय़ां पानी भरने से खराब हो गई। लोग वाहनों में धक्का लगाते और घसीटकर ले जाते दिखे।

दिल्ली जैसा हादसा…

जयपुर में बारिश की वजह से दिल्ली जैसा हादसा हो गया। यहां विश्वकर्मा इलाके में बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया, जिसकी वजह से तीन लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़