
सांकेतिक तस्वीर, पत्रिका फाइल फोटो
Jaipur Suicide Case: जयपुर के चित्रकूट थाना इलाके में एक प्रतिष्ठित हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के रीजनल हेड का फंदे पर लटक कर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। कमरे में चादर के फंदे से शव लटका मिला। पड़ोसी की इत्तला पर चित्रकूट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण अपनी इच्छा से सुसाइड करने की बात लिखी है।
अजय ने सुसाइड से पहले एक नोट लिखा था। पुलिस को मृतक का लिखा एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में अजय ने लिखा- मैं मेरे परिवार से बहुत प्यार करता हूं। मेरे सुसाइड करने में किसी का कोई कसूर नहीं है।
मैं प्रोफेशनल लाइफ और फाइनेंशियल कंडीशन से थक गया हूं, इसको समेटते-समेटते। मैं किसी के दबाव में नहीं हूं। मैं अपनी इच्छा से सुसाइड कर रहा हूं। मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं।
चित्रकूट थाना प्रभारी प्रभु सिंह के अनुसार उदयपुर के टीजर टाउन निवासी अजय अरोड़ा (45) पुत्र ओमप्रकाश ने सुसाइड किया है। वह जयपुर में एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में रीजनल हेड थे। करीब एक साल पहले उनका ट्रांसफर जयपुर हो गया था। उदयपुर में अपनी पत्नी व बेटी को छोड़कर वह जयपुर के चित्रकूट नगर में सेक्टर-9 में रह रहे थे। पुलिस ने उदयपुर में रह रहे परिजनों को घटना की सूचना दी है। परिजनों के जयपुर पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
अजय ने अपने घर में चद्दर का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसी के किसी काम से अजय के घर पहुंचा और कई बार डोरबेल बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर उसे शक हुआ। इस पर पड़ोसी ने चित्रकूट थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को खुलवाया तब अजय के सुसाइड करने का खुलासा हुआ। चित्रकूट थाना पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।
Updated on:
20 Mar 2026 10:52 am
Published on:
20 Mar 2026 10:52 am
