20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Cylinder New Guidelines: एक टेंशन कम थी जो दूसरी आ गई, किल्लत के बीच सरकार की नई गाइडलाइन, हर परिवार ध्यान दे

LPG Cylinder New Guidelines Rajasthan: दरअसल सरकार का दावा है कि गैस कि किल्लत नहीं है और लोगों को नियमानुसार मिल रही है। लेकिन फिर भी कई जगहों पर किल्लत जारी है और ब्लेक में गैस मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

2 min read
Google source verification
Lpg Gas News

Photo: Patrika

LPG Cylinder New Guidelines Rajasthan: इरान और इजराइल युद्ध का असर लगातार देखने को मिल रहा है। राजस्थान में पहले ही गैस की किल्लत लोगों की परेशानी बढ़ा रही है और उपर से अब नई गाइड लाइन जारी की गई है। दरअसल गैस बुकिंग, ओटीपी और अन्य बातों को लेकर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। वे लगातार लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं और कुछ मामलों में सफल भी हो रहे हैं। यही कारण है कि अब राजस्थान पुलिस को इसे लेकर एडवाइजरी जारी करनी पड़ गई है। डीजीपी ने सिलेंडर उपभोक्ताओं को आगाह किया है और सावधानी बरतने की अपील की है।

गैस किल्लत के बीच नया जाल, पुलिस ने किया सावधान

दरअसल सरकार का दावा है कि गैस कि किल्लत नहीं है और लोगों को नियमानुसार मिल रही है। लेकिन फिर भी कई जगहों पर किल्लत जारी है और ब्लेक में गैस मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन सभी मामलों के बीच साइबर ठग अब गैस उपभोक्ताओं के खाते खाली करने में जुट गए हैं। साइबर सेफ्टी से जुड़े डीआईजी शांतनु कुमार सिंह के मुताबिक आमजन की मजबूरी और हड़बड़ी को हथियार बनाकर 5 ऐसे तरीके अपनाए जा रहे हैं जिनसे लोगों के मोबाइल और बैंक खातों का एक्सेस लिया जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि गैस एजेंसी के नाम पर आने वाले हर फोन कॉल या मैसेज पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है।

इन पांच तरीकों से खाली हो सकते हैं खाते, हो जाएं सावधान और रहें सतर्क

पुलिस की पड़ताल में सामने आ रहा है कि साइबर ठग एक या दो नहीं पांच तरीकों से सिलेंडर उपभोक्ताओं के खाते खाली करने का प्रयास कर रहे हैं। पहला है बड़ी कंपनियों की जैसी हूबहू वेबसाइट बनाकर बुकिंग सुविधा के नाम पर डिटेल्स खंगाली जा रही है। इसके अलावा सिलेंडर पहुंचने के बाद कस्टमर केयर बनकर और सुविधा के बारे में रिव्यू लेने के नाम पर भी जानकारी मांगी जा रही है। साथ ही ओटीपी, सब्सिडी और 25 दिन पहले ही गैस बुक कराने की फर्जी सुविधा देने के नाम पर भी ठगी और खातों की जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा सहायता और नए गैस कनेक्शन देने के नाम पर भी ठगा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने दी बचने की सलाह, ध्यान दें

इन तरीकों से ठगी के बारे में साइबर सेफ्टी से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बचने का रास्ता भी बताया है। अधिकारियों का कहना है कि आधार कार्ड, पैर कार्ड, मोबाइल फोन का एक्सेस किसी को ना दें। साथ ही ऑफिशियल सोर्स से ही गैस बुक करें, जब तक डिलेवरी करने वाला खुद ओटीपी नहीं मांगे तब तक ओटीपी को पूरी तरह से गोपनीय रखें। अगर गैस का पैसा ऑनलाइन कटता है तो पूरी सावधानी बरतें। एडवाइजरी में कहा गया है कि यदि आपके साथ किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा राजस्थान पुलिस के विशेष नंबरों 9256001930 या 9257510100 पर भी सूचना दे सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग