जयपुर. घर-घर गायत्री मंत्र और यज्ञ का संदेश पहुंचाने के लिए आज आराध्य देव गोविंददेवजी मंदिर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में हुए महायज्ञ को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की टोली संपन्न कराया। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी और सभी चेतना केंद्रों के गायत्री परिजन यज्ञ की व्यवस्था में सहयोग किया। ठिकाना मंदिर श्री गोविंददेवजी के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में आने वाले सभी दर्शनार्थियों को यज्ञ में सभी को आहुतियां अर्पित करने का अवसर दिया गया। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया।
यज्ञ का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुई। इसके बाद वेदमाता गायत्री, गोविंददेवजी और गुरु सत्ता को षोड्शोपचार पूजन कर अग्नि प्रज्वलित की गई। इसके बाद गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र के साथ यज्ञ देवता को आहुतियां अर्पित की गई। इस दाैरान मंदिर परिसर हवन की सुवास से महक उठा। इस दौरान अन्य विशेष आहुतियां भी प्रदान की गई।