18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी भेजे गए जेल, संजय बड़ाया 3 दिन के रिमांड पर
Play video

जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी भेजे गए जेल, संजय बड़ाया 3 दिन के रिमांड पर

संजय बड़ाया को पूर्व मंत्री महेश जोशी का बेहद करीबी माना जाता है। जांच एजेंसियों के अनुसार घोटाले की पूरी पटकथा और करोड़ों रुपए के लेनदेन में बड़ाया ने मुख्य बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।
Google source verification

जयपुर

•

image

Savita Vyas

•

May 11, 2026

जयपुर। 960 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में कार्रवाई अब तेज हो गई है। पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी और मुख्य बिचौलिए संजय बड़ाया को सोमवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने महेश जोशी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं घोटाले के अहम किरदार माने जा रहे संजय बड़ाया को तीन दिन के एसीबी रिमांड पर सौंपा गया है। अब जांच एजेंसियां घोटाले के करोड़ों रुपए के लेनदेन और बड़े नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई हैं। राजस्थान के बहुचर्चित 960 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने मुख्य बिचौलिए संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया है। बड़ाया थाईलैंड में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी लुकआउट नोटिस के आधार पर उसे दबोच लिया गया।