17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Kamika Ekadashi 2024: गोविंददेवजी मंदिर में मनाया जाएगा झूला महोत्सव, नोट कर लें तारीख
Play video

Kamika Ekadashi 2024: गोविंददेवजी मंदिर में मनाया जाएगा झूला महोत्सव, नोट कर लें तारीख

ज्योति​ष शास्त्र के अनुसार एकादशी के व्रत की कथा सुनना यज्ञ के समान है। इसके अलावा ये एकादशी सब पापों को हरने वाली और उत्तम मानी गई है। इस दिन व्रत के साथ ही तुलसी का पौधा दान करने और दीपदान का विशेष फल मिलता है।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Jul 31, 2024

जयपुर। गोविंददेवजी मंदिर में एक अगस्त से झूला महोत्सव शुरू होगा। मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भगवान विष्णु की आराधना और दान पुण्य के लिए खास कामिका एकादशी आज मनाई जा रही है। इस मौके पर श्रद्धालु निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु व भोलेनाथ की आराधना करेंगे। मंदिरों में विशेष झांकियां भी सजाई गई। गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक कर उन्हें लाल रंग की पोशाक धारण कराकर गोचारण लीला के स्वर्णाभूषण से शृंगारित किया जाएगा। पं. पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि भगवान विष्णु व शिव की आराधना के लिए यह दिन विशेष है। साल की 24 एकादशियों में खास एकादशी के व्रत की कथा सुनना यज्ञ के समान है। इसके अलावा ये एकादशी सब पापों को हरने वाली और उत्तम मानी गई है। इस दिन व्रत के साथ ही तुलसी का पौधा दान करने और दीपदान का विशेष फल मिलता है।