
जयपुर. राजधानी के करीब कानोता बांध पर बरसों बाद फिर चादर चलने लगी। बांध बनने के बाद 24 वर्ष में दूसरी बार चादर चली है। राजधानी में दो दिन भारी बारिश के बाद बांध में करीब 6 इंच पानी की आवक हुई और बांध पर चादर चलना शुरू हो गई।
सिंचाई विभाग के अनुसार बांध की भराव क्षमता 17 फीट है। मंगलवार तक बांध में पानी की सीमा 16 फीट 5 इंच के लगभग थी। इसके साथ ही जयपुर ग्रामीण इलाके के शिव की डूंगरी, चंदलाई, गूलरबांध, रामचन्द्रपुरा बांध पर गुरुवार को चादर चल गई।
इधर बांध पर चादर चलने के बाद यह जगह लोगों के लिए पिकिनिक स्पॉट बन गई है। लोग यहां पानी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।