1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Kohara : प्रदेश में घने कोहरे की दस्तक, दृश्यता हुई कम, हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर

प्रदेश में मावठ के साथ-साथ अब घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। आज सुबह सरहदी जिले श्रीगंगानगर में घना कोहरा दिखाई दिया। वहीं हाड़ौती अंचल के बूंदी ​जिले में भी घना कोहरा दिखाई दिया।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Dec 25, 2024

– सड़कों पर हेड लाइट जलाकर धीमी गति से चले वाहन

जयपुर। प्रदेश में मावठ के साथ-साथ अब घने कोहरे ने दस्तक दे दी है। आज सुबह सरहदी जिले श्रीगंगानगर में घना कोहरा दिखाई दिया। वहीं हाड़ौती अंचल के बूंदी ​जिले में भी घना कोहरा दिखाई दिया। राजधानी जयपुर में कोहरे की हल्की चादर दिखाई दी। आने वाले दिनों कोहरा और बढ़ेगा। वहीं श्रीगंगानगर जिले में कोहरे के चलते दृश्यता कम रही। इस कारण वाहन धीमी गति से व हेड लाइट जलाकर चले। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फवारी से प्रदेश में कोहरे ने दस्तक दे दी है।

जानकारी के अनुसार, आज श्रीगंगानगर जिले के लाधुवाला क्षेत्र में घना कोहरा दिखाई दिया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। इसके अलावा पलायथा में अचानक मौसम में आए बदलाव का असर दिखाई दिया। लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। वहीं यहां से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर वाहन चालकों को सवेरे सात बजे के बाद भी लाइट जलाकर गुजरना पड़ा तो लोग आवश्यक काम से ही घरों से निकले। इसी प्रकार बूंदी जिले के नोताडा कस्बे सहित क्षेत्र में बुधवार को अलसुबह कोहरा छाया हुआ नजर आया। इसके चलते वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। वहीं कोहरा व शीतलहर के कारण लोगों को अलावा का सहारा लेना पड़ा।