15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Kotputali : लापरवाही: बंद कार्यालय की दीवारों को ठंडा कर रहे एसी

– बिजली का अपव्यय : पिछले तीन-चार दिन से लगातार चल रहे हैं एसी जयपुर। यूं तो सरकार बिजली बचाओ का नारा देकर बिजली की खपत को कम करने की बात कहती है, लेकिन सरकारी नुमाइंदे ही सरकार की इस मंशा पर कितने खरे उतरते हैं इसकी एक बानगी कोटपूतली जिला मुख्यालय पर दिल्ली दरवाजा […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 19, 2024

– बिजली का अपव्यय : पिछले तीन-चार दिन से लगातार चल रहे हैं एसी

जयपुर। यूं तो सरकार बिजली बचाओ का नारा देकर बिजली की खपत को कम करने की बात कहती है, लेकिन सरकारी नुमाइंदे ही सरकार की इस मंशा पर कितने खरे उतरते हैं इसकी एक बानगी कोटपूतली जिला मुख्यालय पर दिल्ली दरवाजा स्थित पुरानी कन्या पाठशाला, जिसमें जिला कलक्टर कार्यालय स्थान्तरित किया जाना है। वहां देखने को मिल रही है। दरअसल यहां कलक्टर कार्यालय के लिए रंग रोगन सहित अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। इस भवन के पीछे एक नया कक्ष बनाया गया है। इसमें तीन एयर कंडीशनर लगाए हुए हैं। इनमें लगे दो एसी पिछले कुछ दिनों से अनावश्यक ही चल रहे हैं जबकि अभी तक इस बिल्डिंग में कोई रहता ही नहीं है जो बाहर से ताला बंद है। प्रशासन की इस लापरवाही से यहां अनावश्यक ही बिजली की खपत हो रही है। बिजली की इस प्रकार बर्बादी से अधिकारियों की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं, जो स्वयं ऊर्जा संरक्षण को लेकर स्वयं ही जागृत नहीं हैं। वह इस बारे में आमजन को क्या जागृत करेंगे।