
– एनएसयूआई के दो छात्र नेता जीतू आर्य व मालीराम सैनी चढ़े टंकी पर
जयपुर। छात्र राजनीति एक बार फिर मुद्दा बनती जा रही है। छात्रों ने अपने हक ने धरना-प्रदर्शन व आंदोलन शुरू कर दिया है। अब कोटपूतली के मुख्य चौराहे पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी में बनी पानी की टंकी पर आज अलसुबह 4 बजे से दो युवा छात्र नेता जीतू आर्य और मालीराम सैनी एनएसयूआई की ओर से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर चढ़ गए।
यह प्रदर्शन पूरे राजस्थान में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया है और यह सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा। जैसे ही प्रशासन को इस प्रदर्शन की जानकारी मिली वहां हड़कंपमच गया। मौके पर तहसीलदार सौरभ गुर्जर, डीवाईएसपी राजेन्द्र बुरड़क और थानाधिकारी राजेश शर्मा सहित कई पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे बहाल किया जाना चाहिए। प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
वर्जन
पिछले 2 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। हमने अपनी मांगों के लिए विभिन्न तरह के प्रयास किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब पूरे प्रदेश में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रातः 10 बजे तक प्रदर्शन किया जाएगा।
– जीतू आर्य, छात्र नेता, एनएसयूआई