26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
कोटपूतली में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर की सडक़ें और गलियां लबालब
Play video

कोटपूतली में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर की सडक़ें और गलियां लबालब

- घरों में भरा पानी

Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Sep 12, 2024

कोटपूतली. पिछले 4-5 दिनों से इंद्रदेव की मेहरबानी से लगातार हो रही तेज बारिश ने कोटपूतली शहर के जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर की हर प्रमुख सडक़, गली और मोहल्ले में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
पूतली कट से लेकर अग्रसेन तिराहा तक, हाईवे के दोनों तरफ की सर्विस लाइन, लक्ष्मी नगर, गढ़ कॉलोनी, नागा जी की गौर, शरण मार्केट, कृष्ण टॉकीज रोड जैसे क्षेत्रों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। शहर की सडक़ें पूरी तरह से जलमग्न हैं और कई स्थानों पर घरों, दुकानों और मकानों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीवरेज लाइन के गड्ढेे और नालों के ओवरफ्लो की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय प्रशासन हमेशा की तरह ड्रेनेज व्यवस्था के लिए पूरी तरह फेल है। बारिश के लगातार जारी रहने के कारण हालात सामान्य होने में समय लग सकता है। शहरवासियों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ण बारिश के समय हर बार इसी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होती है और प्रशासन को इसके लिए स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है।