26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जयपुर के इस मंदिर में बह रही ‘दूध की गंगा’, उमड़े शहरवासी, वीडियो में देखें क्या है माजरा
Play video

जयपुर के इस मंदिर में बह रही ‘दूध की गंगा’, उमड़े शहरवासी, वीडियो में देखें क्या है माजरा

मोती डूंगरी गणेश मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र हैं। मंदिर में दूर-दूर से भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने को आते हैं।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 11, 2025

जयपुर। जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जयकारों के बीच भगवान गणपति के दर्शनों के लिए कतारें लग रही हैं। दरअसल, मंदिर में मंगल पुष्य के विशेष संयोग में गणपति महाराज का दुग्धाभिषक किया गया। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे गणेश जी महाराज का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 5 किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद और केवड़ा जल, गुलाब जल व इत्र से अभिषेक किया गया। भगवान को नीवन पोशाक धारण करवाई गई। इसके बाद गणेश जी को 1008 मोदक अर्पित किए गए। अभिषेक के बाद भक्तों को रक्षा सूत्र निशुल्क वितरित किए गए।