जयपुर।
जयपुर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थित है मंगला माता मंदिर, यह प्राचीन मंदिर जन-जन की आस्था
का केन्द्र है। मंदिर के महंत ने बताया की जब जयपुर में अश्वमेघ यज्ञ करवाया गया था उस समय इस मंदिर की स्थापना की गई थी। नवरात्रों में यहां कई धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। इस मंदिर में माता जी के साथ ही गणेश जी और भैरव जी की प्रतिमा भी विराजित है। परकोटा सहित शहरभर से लोग यहां नवरात्रों में दर्शनों के लिए आते हैं।