17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

MansoonRain : आज जयपुर में झमाझम बारिश की उम्मीद, सवेरे से मेघ छाए

– गुलाबी नगर में पड़ रही उमस व गर्मी से बेहाल लोग जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बादलों ने डेरा डाल लिया है। कल अजमेर शहर में झमाझम बारिश होने के बाद आज गुलाबी नगर जयपुर में भी झमाझम बारिश की आस बंधी हैं। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 23, 2024

– गुलाबी नगर में पड़ रही उमस व गर्मी से बेहाल लोग

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बादलों ने डेरा डाल लिया है। कल अजमेर शहर में झमाझम बारिश होने के बाद आज गुलाबी नगर जयपुर में भी झमाझम बारिश की आस बंधी हैं। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज गुलाबी नगर में बारिश की संभावना है। साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना है। इससे पहले कल अजमेर शहर में जमकर मानसूनी मेघ बरसे। इससे लोगों को पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली।

जानकारी के अनुसार, आज सवेरे से ही राजधानी जयपुर में मानसूनी बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली। वहीं उमस अभी भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। वहीं कल राजधानी जयपुर के अजमेर रोड व 200 फीट बाइपास तक झमाझम बारिश हुई। इसके अलावा पूरा शहर बारिश की राह देखता रहा और पूरा शहर सूखा ही रहा। वहीं आज मौसम विभाग ने जयपुर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। बारिश होने से लोगों को गुलाबी नगर में पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिल सकती है और मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं आज प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।