28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
जैसलमेर में मरु महोत्सव का आगाज, वीडियो में देखें रेत के समंदर में सांस्कृतिक महाकुंभ
Play video

जैसलमेर में मरु महोत्सव का आगाज, वीडियो में देखें रेत के समंदर में सांस्कृतिक महाकुंभ

मरु महोत्सव 2025: मरु महोत्सव न केवल जैसलमेर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यटन कारोबार के लिए भी एक वरदान साबित हो रहा है।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Feb 09, 2025

जयपुर। चार दिवसीय मरु महोत्सव-2025 का आगाज परमाणु नगरी पोकरण में रविवार को नेपालेश्वर महादेव मंदिर में आरती के साथ हुआ। पोकरण फोर्ट से शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान में पहुंची। जिसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में लोकनृत्य, गायन, मिस्टर डेजर्ट, मिस मूमल, ऊंट रेस, केमल पोलो सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं होंगी, जो हर साल सैलानियों को आकर्षित करती हैं। आज सुबह मिस पोकरण प्रतियोगिता में 5 युवतियों ने भाग लिया। 9 से 12 फरवरी तक आयोजित इस भव्य आयोजन में 15 हजार से अधिक देशी-विदेशी सैलानियों के उमड़ने की संभावना है, जिससे जैसलमेर में 10 करोड़ रुपए तक का व्यवसाय होने का अनुमान लगाया जा रहा है। होटल, रिसॉर्ट्स और पर्यटन व्यवसायियों के लिए यह महोत्सव पर्यटन सीजन का अंतिम स्वर्णिम अवसर होता है। अग्रिम बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है।