26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
किरोड़ीलाल मीणा को धमकी मिलने के मामले में आया नया मोड़, मंत्री रमेश मीणा ने कही यह बात..
Play video

किरोड़ीलाल मीणा को धमकी मिलने के मामले में आया नया मोड़, मंत्री रमेश मीणा ने कही यह बात..

राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को धमकी मिलने के मामले में पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने उन पर निशाना साधा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

manish chaturvedi

•

Updated: 20 Jul 2022, 5:20 PM IST

जयपुर। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को धमकी मिलने के मामले में पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने उन पर निशाना साधा है। मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि जो व्यक्ति धमकी के बहाने सुरक्षा मांग रहा है, उस पर तो पहले से केस दर्ज है। उसे तो स्वयं को कानून के हवाले कर देना चाहिए। उसे सुरक्षा की क्या जरूरत है। उसके बारे में दुनिया सब जानती है। मंत्री मीणा ने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा की भाजपा में पूछ नहीं हो रही है, इसलिए वह चर्चा में बने रहने के लिए यह हथकंडे अपना रहे हैं। मीणा कहा कि किरोड़ीलाल मीणा ने पहले भी अपने जिले में गोलियां चलवाने का काम किया है तो ऐसे लोगों को जनता अच्छी तरह जानती है। सांसद को धमकी भरा पत्र मिला है जो राजस्थान पुलिस के जांच का विषय है और सांसद को धमकी मिलने के मामले में कानून अपने हिसाब से काम करेगा। मीणा ने कहा कि हाल में किरोड़ीलाल मीणा को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में घुसने नहीं दिया गया। जिसके बाद साफ है कि बीजेपी में उनकी जगह सिकुड़ रही है।
बता दें, पिछले दिनों सांसद किरोड़ीलाल मीणा को उनके नई दिल्ली में बंगले पर धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमें मीणा को उदयपुर हत्याकांड के मृतक कन्हैयालाल के परिवार को एक महीने का वेतन देने की घोषणा से नाराज होकर सबक सिखाने की धमकी दी गई थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़