24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Monsoon 2025 राजस्थान में इस बार टूटे बरसात के रेकॉर्ड, एवरेज से अधिक बरसात से छलके बांध
Play video

Monsoon 2025 राजस्थान में इस बार टूटे बरसात के रेकॉर्ड, एवरेज से अधिक बरसात से छलके बांध

Monsoon 2025 राजस्थान में इस बार टूटे बरसात के रेकॉर्ड, एवरेज से अधिक बरसात से छलके बांध
Google source verification

मेघ इस बार राजस्थान पर पूरी तरह मेहरबान रहे हैं। अच्छी बरसात ने हरियालो राजस्थान का रूप साकार कर दिया है। हर तरफ हरियाली छाई है, नदियां उफन रहीं है,बांध छलक रहे हैं, कई जलाशयों के वर्षों से सूखे,प्यासे कंठ तर हो गए हैं। राजस्थान के सभी जिलों में बारिश सामान्य से अधिक रही है जो खुशहाल राजस्थान की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है।

भारी से अति भारी और कहीं अत्यंत भारी वर्षा

पिछले सप्ताह के दौरान राज्य में कहीं हल्की से मध्यम बरसात दर्ज की गई तो कहीं कहीं पर भारी से अति भारी और कहीं अत्यंत भारी वर्षा भी दर्ज की गई। राज्य में पिछले सप्ताह के दौरान दीर्घावधि वर्षा औसत यानि (Long period average) से 137% अधिक बरसात दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश के 11 जिलों में तो 100 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा 1 जून 2025 से 11 सितंबर 2025 के बीच के जारी किए गए आंकडों के अनुसार इस दौरान राजस्थान में सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Monsoon 2025 राजस्थान में इस बार टूटे बरसात के रेकॉर्ड, एवरेज से अधिक बरसात से छलके बांध