17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
Monsoon Rain : जयपुर में बादलों ने निराश किया, धूप ​खिली, सरहदी इलाकों में तेज बारिश
Play video

Monsoon Rain : जयपुर में बादलों ने निराश किया, धूप ​खिली, सरहदी इलाकों में तेज बारिश

– श्रीगंगानगर जिले के सिदुवाला व सूरतगढ़ में आज सुबह गरजे मेघ – गुलाबी नगर में तीखी धूप से परेशान हुए लोग जयपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही तेज धूप निकली। तीखी धूप से आमजन परेशान नजर आया। वहीं सरहदी इलाके […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Aug 23, 2024

– श्रीगंगानगर जिले के सिदुवाला व सूरतगढ़ में आज सुबह गरजे मेघ

– गुलाबी नगर में तीखी धूप से परेशान हुए लोग

जयपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही तेज धूप निकली। तीखी धूप से आमजन परेशान नजर आया। वहीं सरहदी इलाके श्रीगंगानगर जिले में आज सवेरे से ही मानसूनी मेघ जमकर बरसे। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ व सिदुवाला में आज सवेरे से ही तेज बारिश का दौर चल रहा है। इसके अलावा हाड़ौती अंचल के बारां व झालावाड़ जिलों में भी ​तेज बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के लिए एक तंत्र विकसित हुआ है। इसके प्रभाव से मानसूनी बादलों ने एक बार फिर प्रदेश में दस्तक दी है। मौसम विभाग ने हालांकि राजधानी जयपुर में भी तेज बारिश की संभावना जताई है, लेकिन गुलाबी नगर में आज सवेरे से सूर्य देव ने दर्शन दिए और तेज धूप निकली। वहीं सरहदी जिले श्रीगंगानगर के सिदुवाला व सूरतगढ़ क्षेत्र में आज सवेरे से काली घटाएं आसमान पर छा गई और तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश होने से क्षेत्र के किसानों के चेहरे ​खिल उठे। वहीं हाड़ाैती अंचल के बारां व झालावाड़ जिलों में भी आज सवेरे से मानसूनी मेघ बरस रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर अभी जारी रहने की संभावना है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़