11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Monsoon Rain in Rajasthan : जयपुर में धूप-बादल का संगम, श्रीगंगानगर जिले में आंधी-बारिश

– श्रीगंगानगर के सिदुवाला क्षेत्र में आज सवेरे आंधी-बारिश से पेड़ गिरे जयपुर। प्रदेश में इन दिनों मानसूनी घटाएं छाई हुई हैं और बादल पूरे राजस्थान में जमकर बरस रहे हैं। इससे जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं खेतों में पानी पड़ने से किसानों के चेहरे ​खिले हैं। कल रात को राजधानी […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jul 13, 2024

– श्रीगंगानगर के सिदुवाला क्षेत्र में आज सवेरे आंधी-बारिश से पेड़ गिरे

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों मानसूनी घटाएं छाई हुई हैं और बादल पूरे राजस्थान में जमकर बरस रहे हैं। इससे जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है। वहीं खेतों में पानी पड़ने से किसानों के चेहरे ​खिले हैं। कल रात को राजधानी जयपुर में जमकर बारिश हुई। वहीं आज सवेरे गुलाबी नगर में धूप-बादल की ​िस्थति नजर आई। मौसम का मिजाज ठंडा रहा। इससे लोगों पड़ रही तेज गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं आज सवेरे सीमावर्ती श्रीगंगानगर जिले में जमकर मेघ बरसे। बारिश के साथ तेज आंधी भी आई। जिले में आंधी से कई पेड़उखड़ गए। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर आगामी दो-तीन दिन तक जारी रहने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार आज सवेरे जयपुर में बादल दिखे। इसके बाद करीब सात बजे धूप निकल आई। मौसम में कल रात हुई बारिश की वजह से ठंडक नजर आई व हवा भी चल रही थी। वहीं बीच-बीच में बादल भी आ रहे थे। मौसम विभाग ने आज भी जयपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं आज सवेरे सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर जिले में भी मेघ जमकर मेहरबान हुए। श्रीगंगानगर जिले के सिदुवाला क्षेत्र में आज सड़के जमकर आंधी व बारिश का दौर चला। आंधी के चलते क्षेत्र में कई पेड़उखड़ गए। बारिश से जगह-जगह पानी भर गया। प्रदेश के अन्य जिलों से भी बीती रात से आज सवेरे तक बारिश होने के समाचार मिले हैं।