– जयपुर में आज छितराई बारिश की संभावना
जयपुर। मानसूनी मेघ इन दिनों प्रदेश पर मेहरबान हैं और जमकर बरस रहे हैं। वहीं राजधानी जयपुर में आज सवेरे धूप खिली। हालांकि मौसम विभाग ने आज जयपुर में छितराई बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में बारिश होने से लोगों ने उमस व गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है आजमानसूनी मेघ पाली के सुमेरपुर में जमकर बरसे। सुमेरपुर में रात से से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जो आज सुबह भी जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज नरम रहा और सवेरे ही धूप खिली। मौसम विभाग ने आज जयपुर में छितराई बारिश की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि आज मानसूनी मेघ जयपुर संभाग व जोधपुर संभाग पर मेहरबान रहेंगे और इन संभागों में बारिश होने की संभावना है।