12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Mosam : गुलाबी नगर में मौसम का मिजाज गर्म, धूप ने लोगों के पसीने छुड़ाए

– प्रदेश के जैसलमेर जिले में तेज धूप से परेशान हुस सैलानी जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप ​खिलने से लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य जिलों का भी कमोबेश यही हाल रहा। राजधानी जयपुर […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 27, 2024

– प्रदेश के जैसलमेर जिले में तेज धूप से परेशान हुस सैलानी

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप ​खिलने से लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य जिलों का भी कमोबेश यही हाल रहा। राजधानी जयपुर में आज सवेरे तेज धूप ​खिलने से लोगों को उसम का सामना करना पड़ा। वहीं सरहदी जिले जैसलमेर में भी आज सवेरे से तेज धूप निकली। इससे जैलमेर घूमने आए पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर में दोपहर बाद बारिश हो सकती है। आज सवेरे नौ बजे राजधानी जयपुर में तापमान 28 डिग्री रहा। आसमान में तेज धूप के साथ-साथ कहीं बादल छाए हुए हैं।

प​श्चिमी हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी इलाकों से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। वहीं पूर्वी इलाकों में फिलहाल कम वायुदाब क्षेत्र बनने से मानसून फिर एक्टिव होता नजर आ रहा है। अगले तीन दिन प्रदेश के पूर्वी इलाकों के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जिले के बाद अब श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है।

तापमान बढ़ने लगा

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मानसून की विदाई के साथ ही दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने पर झुलसाने वाली गर्मी महसूस हो रही है। जैसलमेर में वहां घूमने आए पर्यटकों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। जयपुर में भी दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई, लेकिन रात में पारा सामान्य रहने के बाद भी उमस और गर्मी का जोर बना रहा है। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अब भी रात में पारा सामान्य से अधिक रहने पर गर्मी के तीखे तेवर महसूस हो रहे हैं।