14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Mosam : मौसम में आ रहा बदलाव, जयपुर में धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी

– सुबह-शाम को गुलाबी नगर में दिख रही गुलाबी ठंडक जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। गुलाबी नगर जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागों में हल्की ठंडक ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। वहीं आने वाले दिनों में पारे में गिरावट के साथ ही सर्दी […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Oct 18, 2024

– सुबह-शाम को गुलाबी नगर में दिख रही गुलाबी ठंडक

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के मौसम में अब धीरे-धीरे बदलाव आ रहा है। गुलाबी नगर जयपुर सहित प्रदेश के पूर्वी भागों में हल्की ठंडक ने अपनी रंगत दिखानी शुरू कर दी है। वहीं आने वाले दिनों में पारे में गिरावट के साथ ही सर्दी के जोर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, विंड पैटर्न में आ रहे बदलाव व उत्तरी हवाओं के चलने से धीरे-धीरे प्रदेश में सर्दी का दौर बढ़ेगा। आने वाले 10-15 दिनों में प्रदेश में अच्छी सर्दी महसूस होने लगेगी। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में तो वर्तमान में ही सुबह-शाम व रात में हल्की सर्दी महसूस हो रही है।

पुरवाई हवा से गिर रहा रात का पारा

प्रदेश में दिन में मौसम शुष्क रहने पर मौसम में गर्माहट महसूस हो रही है, लेकिन पुरवाई हवा के असर से रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा है। बीती रात प्रदेश के 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रेकॉर्ड किया गया है। जबकि जयपुर समेत पश्चिमी इलाकों में अब भी दिन में पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर मौसम का मिजाज गर्म रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार विंड पैटर्न में हो रहे आंशिक बदलाव के कारण कई जिलों में रात के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी जयपुर में छाए छितराए बादलों के कारण बीती रात पारा दो डिग्री बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल माउंटआबू में रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा है।

दिन में गर्माहट हो रही महसूस

मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार अरब सागर में सक्रिय डीप डिप्रेशन एरिया के कारण प्रदेश में विंड पैटर्न में हुए बदलाव से दिन में मौसम में गर्माहट फिलहाल महसूस हो रही है। बादल छाए रहने पर भी अधिकांश जिलों में दिन में पारा औसत से ज्यादा दर्ज हो रहा है। अगले दो तीन दिन प्रदेशभर में दिन में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रात के तापमान में आंशिक परिवर्तन होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाके और बीकानेर व जयपुर संभाग में दिन में पारा सामान्य या उससे ज्यादा रहने का पूर्वानुमान है। शेखावाटी अंचल और कोटा संभाग में रात के तापमान में आंशिक गिरावट होने की संभावना है।