31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज मुंबई पहुंचे
Play video

कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज मुंबई पहुंचे

कर्नाटक में शुरु हुए विधायकों के इस्तीफे के बाद 'नाटक' को लगभग एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन इसके बावजूद राज्य की सियासी स्थिति स्पष्ट होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि उनकी और जेडीएस की गठबंधन सरकार पर कोई आंच नहीं आएगी और वह सदन में विश्वास मत हासिल कर लेंगी। वहीं कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज जिन्होंने जी परमेश्वर, सिद्धारमैया और डीके शिकुमार के साथ मुलाकात के बाद अपने तेवर नरम करने के संकेत दिए थे... वह मुंबई पहुंच गए हैं। महानगरी में ही अन्य बागी विधायकों ने डेरा जमाया हुआ है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट के लिए अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं। सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव का सामना करने की बात कही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Neha Nirala

•

Updated: 15 Jul 2019, 2:51 PM IST

कर्नाटक में शुरु हुए विधायकों के इस्तीफे के बाद ‘नाटक’ को लगभग एक हफ्ता बीत चुका है। लेकिन इसके बावजूद राज्य की सियासी स्थिति स्पष्ट होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि उनकी और जेडीएस की गठबंधन सरकार पर कोई आंच नहीं आएगी और वह सदन में विश्वास मत हासिल कर लेंगी। वहीं कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज जिन्होंने जी परमेश्वर, सिद्धारमैया और डीके शिकुमार के साथ मुलाकात के बाद अपने तेवर नरम करने के संकेत दिए थे… वह मुंबई पहुंच गए हैं। महानगरी में ही अन्य बागी विधायकों ने डेरा जमाया हुआ है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट के लिए अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं। सीएम कुमारस्वामी ने विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव का सामना करने की बात कही है।