12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Muhana Mandi : प्याज हो रहा महंगा, दाम बढ़ने से थाली से गायब होने लगा प्याज

– आज आलू के दाम 25 रुपए तो लहसुन के दाम 260 रुपए तक बोले गए जयपुर। आम आदमी के भोजन में शामिल प्याज भी इन दिनों काफी महंगा चल रहा है। प्याज महंगा होने से आम आदमी की थाली से गायब हो गया है। आज मुहाना मंडी में प्याज के दाम करीब 47 रुपए […]

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Sep 23, 2024

– आज आलू के दाम 25 रुपए तो लहसुन के दाम 260 रुपए तक बोले गए

जयपुर। आम आदमी के भोजन में शामिल प्याज भी इन दिनों काफी महंगा चल रहा है। प्याज महंगा होने से आम आदमी की थाली से गायब हो गया है। आज मुहाना मंडी में प्याज के दाम करीब 47 रुपए तक बोले गए। वहीं खुदरा में प्याज करीब 70 रुपए तक बिक रहा है।

मंडी व्यापारियों ने बताया, अभी प्याज दूसरे राज्यों से ज्यादा आ रहा है। इस कारण महंगा है। अभी मंडी में कर्नाटक से नया प्याज व नासिक से पुराना प्याज आ रहा है। वहीं मध्य प्रदेश से भी पुराना प्याज आ रहा है। इस दाम ऊपर चल रहे हैं। एक महीने बाद लोकल प्याज शुरू होगा, तब दाम नीचे आने की उम्मीद है। इस बार बारिश से भी प्याज की फसल पर असर पड़ा है। इस कारण प्याज के दाम बढ़ गए हैं। वहीं आलू भी आज मंडी में 18 से 25 रुपए प्रति किलो तक बोले गए। इसके अलावा लहसुन के दाम तो लंबे समय से आसमान पर हैं। आज मंडी में लहसुन के दाम भी 150 से 260 रुपए प्रति किलो तक बोले गए।

वर्जन

अभी अधिकांश प्याज दूसरे राज्यों से आ रहा है। मंडी में अभी प्याज की आवक कर्नाटक, नासिक और मध्यप्रदेश से ज्यादा हो रही है। इस कारण महंगा है। एक महीने बाद लोकल प्याज शुरू होगा। इसके बाद ही दाम नीचे आने की उम्मीद है। वहीं लहसुन भी इन दिनों काफी महंगा चल रहा है।

– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ, जयपुर