10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

टाइगर सफारी का रोमांच अब जयपुर में, महज इतने रुपए में करें 45 मिनट की सफारी

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर सफारी शुरू हुई। इस सफारी के शुरू होने बाद जयपुर देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जहां लेपर्ड, लॉयन और एलिफेंट के साथ-साथ टाइगर सफारी भी की जा सकती है।

Google source verification

वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब वे राजधानी जयपुर के जंगल में टाइगर सफारी का मजा लेते हुए बाघों की दहाड़ सुन सकेंगे। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में टाइगर सफारी शुरू हुई। इस सफारी के शुरू होने बाद जयपुर देश का ऐसा पहला शहर बन गया है जहां लेपर्ड, लॉयन और एलिफेंट के साथ-साथ टाइगर सफारी भी की जा सकती है। DFO जगदीश गुप्ता ने बताया कि जंगल में 8 किलोमीटर लंबा सफारी ट्रैक बनाया गया है। सैलानी वाहन में बैठकर 45 मिनट तक सफारी का आनंद ले सकते हैं। प्रति सैलानी को 252 रुपए का शुल्क तय किया गया है, जिसमें जैविक उद्यान का एंट्री फीस 52 रुपए भी शामिल है।