27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Nandotsav 2024 : गोविंद के दरबार में ‘खुशियों’ की उछाल…झोली बिछाए नजर आए भक्त, देखें वीडियो
Play video

Nandotsav 2024 : गोविंद के दरबार में ‘खुशियों’ की उछाल…झोली बिछाए नजर आए भक्त, देखें वीडियो

नंदोत्सव में ठाकुरजी के आगे कपड़े, फल, टॉफी व बिस्किट सहित अन्य सामग्रियों की झांकी सजाई गई। इसके बाद बधाई गानों के बीच सभी सामग्री की उछाल की गई। इस दौरान भक्त अपनी झोली बिछाए उछाल को लूटने को आतुर नजर आए।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 27, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया है। शहर के मंदिरों में मंगलवार को नंदोत्सव मनाया जाएगा। गोविंद देवजी में सुबह सवा नौ बजे नंदोत्सव कार्यक्रम हुआ। ठाकुरजी को केसरिया पोशाक धारण कराकर फूलों से शृंगार किया गया। साथ ही विशेष अलंकार धारण करवाए गए। ठाकुर जी के नंदोत्सव की विशेष भोग झांकी दर्शन को निहारने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नंदोत्सव में ठाकुरजी के आगे कपड़े, फल, टॉफी व बिस्किट सहित अन्य सामग्रियों की झांकी सजाई गई। इसके बाद बधाई गानों के बीच सभी सामग्री की उछाल की गई। इस दौरान भक्त अपनी झोली बिछाए उछाल को लूटने को आतुर नजर आए। शाम साढ़े चार बजे शहर आराध्य भक्तों के संग लवाजमे के बीच नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शोभायात्रा जलेबी चौक, हवामहल बाजार होती हुई मंदिर गोपीनाथ जी पहुंचेगी।