28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
28 मई की चिठ्ठी के बाद बिहार में घमासान, जेडीयू बोला रुटीन मामला, तो भाजपा ने बताया गंभीर
Play video

28 मई की चिठ्ठी के बाद बिहार में घमासान, जेडीयू बोला रुटीन मामला, तो भाजपा ने बताया गंभीर

28 मई की चिठ्ठी के बाद बिहार में घमासान, जेडीयू बोला रुटीन मामला, तो भाजपा ने बताया गंभीर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ajeet Singh Parmar

•

Updated: 17 Jul 2019, 9:57 PM IST

बिहार में स्पेशल ब्रांच की टीम अब राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ यानि आरएसएस समेत 19 संगठनों की कुंडली खंगालेगी। स्पेशल ब्रांच की इंटेलिजेंस विंग ने आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों के राज्य पदाधिकारियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने का आदेश दिया है। स्पेशल ब्रांच का यह आदेश सुर्खियों में है। इसके उजागर होने के बाद बिहार में राजनीति भी गरमा गई है। यह आदेश 28 मई 2019 को स्पेशल ब्रांच के सभी डिप्टी एसपी को जारी किया गया है। इसमें उनसे संगठनों के पदाधिकारियों के नाम और पते की जानकारी इकट्ठा करने के लिए कहा गया है। इस आदेश की कॉपी सामने आने के बाद बिहार पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। इस मामले की खुलासे के बाद बिहार में राजनीतिक बवाल मच गया है। जहां एक ओर बीजेपी ने इसका विरोध किया है तो वहीं अब विपक्षी महागठबंधन ने कहा है कि अब एनडीए सरकार के दिन पूरे हो गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़