2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राहुल के बाद कांग्रेस के ये नेता है कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल, मोतीलाल, गहलोत, शिंदे, एंटनी, वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे
Play video

राहुल के बाद कांग्रेस के ये नेता है कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल, मोतीलाल, गहलोत, शिंदे, एंटनी, वेणुगोपाल का नाम सबसे आगे

अगला अध्यक्ष मैं तय करूं, लेकिन मेरा दखल देना गलत होगा- राहुल गांधी राहुल: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द से जल्द बुलाया जाना चाहिए ताकि इस पर फैसला हो सके
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Prahlad Choudhary

•

Updated: 3 Jul 2019, 9:06 PM IST

राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कांग्रेस(Congress) पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी ने ट्वीटर पर ये जानकारी दी. साथ ही राहुल गांधी ने बिना दरी के नए अध्यक्ष के फैसले की भी बात कही है. उन्होने कहा कि कांग्रेस का अब मैं अध्यक्ष नहीं हूं. चुनाव में हार के बाद अब मैं अध्यक्ष नहीं,बाकी नेताओं की भी जवाबदेही तय हो. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जल्द से जल्द बुलाया जाना चाहिए ताकि इस पर फैसला हो सके. इसके बाद कांग्रेस सहित तमाम बड़ी पार्टियों ने राहुल गांधी के इस फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. वही राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय मंत्री सांसद स्मृति ईरानी ने प्रतिक्रिया दी. लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को मात देने वाली स्मृति ईरानी ने जय श्रीराम कहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ ये नेता है शामिल
मोतीलाल वोरा
अशोक गहलोत
एके एंटनी
जनार्दन द्विवेदी
सुशील शिंदे
मल्लिकार्जुन खड़गे
सुशील कुमार शिंदे
मुकुल वासनिक
गुलाम नबी आजाद

बतादे कि राहुल गांधी दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे. अब कांग्रेस को 21 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिल सकता है. 1996-98 में सीताराम केसरी अध्यक्ष थे. राहुल गांधी ने 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी. राहुल ने अब अपने ट्विटर हैंडल से भी अध्यक्ष शब्द हटा दिया है. राहुल ने 4 पेज का बयान जारी कर इस्तीफा वापस लेने की संभावनाओं को खत्म किया. साथ ही ये भी कहा कि लोग चाहते हैं कि अगला अध्यक्ष मैं तय करूं, लेकिन मेरा दखल देना गलत होगा.