31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाने वाला जज बर्खास्त
Play video

नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाने वाला जज बर्खास्त

पाकिस्तान की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाने वाले जज अरशद मलिक को बर्खास्त कर दिया है। हाल में शरीफ की बेटी मरयम ने एक वीडियो जारी किया था.. जिसमें मलिक ने कथित तौर पर ब्लैकमेल के चलते शरीफ को सजा सुनाने की बात स्वीकारी थी। मलिक ने हालांकि इस वीडियो को फर्जी बताया है। इस विवाद के बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कानून मंत्रालय को मलिक को हटाने का आदेश दिया था। कानून मंत्री फारोघ नसीम ने कहा, 'कथित वीडियो और प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर जज अरशद मलिक को बर्खास्त कर दिया गया है।' मलिक की बर्खास्तगी से नवाज शरीफ को रिहा करने की मांग फिर उठने लगी है..... पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रवक्ता ने मांग की है कि नवाज को सुनाई गई सजा खारिज होनी चाहिए.... और उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाना चाहिए......
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Neha Nirala

•

Updated: 13 Jul 2019, 7:36 PM IST

पाकिस्तान की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सजा सुनाने वाले जज अरशद मलिक को बर्खास्त कर दिया है। हाल में शरीफ की बेटी मरयम ने एक वीडियो जारी किया था.. जिसमें मलिक ने कथित तौर पर ब्लैकमेल के चलते शरीफ को सजा सुनाने की बात स्वीकारी थी। मलिक ने हालांकि इस वीडियो को फर्जी बताया है। इस विवाद के बीच इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने कानून मंत्रालय को मलिक को हटाने का आदेश दिया था। कानून मंत्री फारोघ नसीम ने कहा, ‘कथित वीडियो और प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर जज अरशद मलिक को बर्खास्त कर दिया गया है।’ मलिक की बर्खास्तगी से नवाज शरीफ को रिहा करने की मांग फिर उठने लगी है….. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रवक्ता ने मांग की है कि नवाज को सुनाई गई सजा खारिज होनी चाहिए…. और उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाना चाहिए……