6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पहले दुकान में घुसा फिर पेड़ पर चढ़ा पैंथर
Play video

पहले दुकान में घुसा फिर पेड़ पर चढ़ा पैंथर

सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में आबादी क्षेत्र में पैंथर के आने के कारण लोग दहशत में हैं।
Google source verification

सीकर जिले के अजीतगढ़ कस्बे में आबादी क्षेत्र में पैंथर के आने के कारण लोग दहशत में हैं। दोपहर में अचानक पैंथर शहर की सड़कों पर दौड़ता हुआ नजर आया। मुख्य बाजार में स्थित पीएनबी बैंक के सामने से पैंथर दौड़ता हुआ बस स्टैंड की तरफ पहुंचा जहां पहले एक दुकान में घुसा और उसके बाद बड़ गुर्जरों के मोहल्ले में पैंथर ने जमकर आतंक मचाया। इसके बाद गौशाला के पास स्थित एक पेड़ पर पैंथर चढ़ गया। पैंथर के पेड़ पर चढ़े होने से लोग भयभीत रहे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। मामले की सूचना पर अजीतगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम को सूचित किया गया।