27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कुल्लू के गांव का हाल, तेज बारिश में आठ किलोमीटर पालकी से अस्पताल पहुंचाई मरीज
Play video

कुल्लू के गांव का हाल, तेज बारिश में आठ किलोमीटर पालकी से अस्पताल पहुंचाई मरीज

कुल्लू के बंजार की ग्राम पंचायत गाड़ापारली में आज भी मरीजों को पालकी पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। ताजा मामले में शनिवार को न्यूली के बनाऊगी गांव की महिला सावित्री देवी को बीमार हालत में तेज बारिश के बीच आठ किलोमीटर पालकी पर ले जाना पड़ा। गांव में चिकित्सा और सड़क सुविधा न होने के चलते बीमार महिला को आठ किलोमीटर पालकी से सड़क तक पहुंचाना पड़ा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पंचायत के बगीक्षाड़ी, बड़ेहठा, बनाऊगी, मैल-मझाण, शुगाड़, शाकटी व मरौड़ जैसे अति दुर्गम गांवों में लोगों को आए दिन ऐसे हालात से जूझना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में किसी के बीमार होने पर जब आठ किलोमीटर दूर पालकी पर ले जाने की मजबूरी हो तो ग्रामीणों के हालात समझे जा सकते हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद न तो प्रदेश सरकार ने सुनवाई की है और न ही जिला प्रशासन ने कोई पहल की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

vinay sharma

•

Updated: 14 Jul 2019, 10:26 AM IST

कुल्लू के बंजार की ग्राम पंचायत गाड़ापारली में आज भी मरीजों को पालकी पर उठा कर ले जाना पड़ रहा है। ताजा मामले में शनिवार को न्यूली के बनाऊगी गांव की महिला सावित्री देवी को बीमार हालत में तेज बारिश के बीच आठ किलोमीटर पालकी पर ले जाना पड़ा। गांव में चिकित्सा और सड़क सुविधा न होने के चलते बीमार महिला को आठ किलोमीटर पालकी से सड़क तक पहुंचाना पड़ा जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पंचायत के बगीक्षाड़ी, बड़ेहठा, बनाऊगी, मैल-मझाण, शुगाड़, शाकटी व मरौड़ जैसे अति दुर्गम गांवों में लोगों को आए दिन ऐसे हालात से जूझना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में किसी के बीमार होने पर जब आठ किलोमीटर दूर पालकी पर ले जाने की मजबूरी हो तो ग्रामीणों के हालात समझे जा सकते हैं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद न तो प्रदेश सरकार ने सुनवाई की है और न ही जिला प्रशासन ने कोई पहल की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़