27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
Monsoon 2024: जयपुर वालों ध्यान से देखों ये वीडियो, फिर मत कहना कि पहले क्यों नहीं बताया?
Play video

Monsoon 2024: जयपुर वालों ध्यान से देखों ये वीडियो, फिर मत कहना कि पहले क्यों नहीं बताया?

जयपुर शहर में सालों पुरानी दीवारों और दरवाजों ने यूनेस्को को आकर्षित किया था, लेकिन सारसंभाल के अभाव में परकोटे में करीब 150 से ज्यादा भवन जर्जर हैं। हैरत की बात तो यह है कि इनकी न तो मरम्मत हो रही है और न ही ढहाया जा रहा है। ऐसे में ये भवन स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं।
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Aug 02, 2024

जयपुर। राजधानी जयपुर में जर्जर हो चुकी पुरानी इमारतें लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। बरसात के मौसम में इन इमारतों के ढ़हने और जमींदोज होने का खतरा बढ़ जाता है। जयपुर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोग बारिश से डरते नजर आ रहे हैं। उनके डर का कारण है परकोटे में जर्जर हो चुकी पुरानी इमारतें हैं। जयपुर शहर में सालों पुरानी दीवारों और दरवाजों ने यूनेस्को को आकर्षित किया था, लेकिन सारसंभाल के अभाव में परकोटे में करीब 150 से ज्यादा भवन जर्जर हैं। ऐसे में ये भवन स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। जयपुर में आज सुबह करीब सात बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चांदी की टकसाल में एक जर्जर घर में लोग फंसे हुए हैं। इस सूचना के बाद हड़कंप मच गया। सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि जर्जर मकान में टीम को कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।