28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
पीएम मोदी ने किया अप्रवासी भारतीयों को सम्बोधित
Play video

पीएम मोदी ने किया अप्रवासी भारतीयों को सम्बोधित

पीएम मोदी ने किया अप्रवासी भारतीयों को सम्बोधित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Pradhan

•

Updated: 27 Jun 2019, 10:33 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसाका के दौरे पर है। बुधवार देर रात प्रधानमंत्री नई दिल्ली से ओसाका के लिए रवाना हुए और गुरुवार सुबह ओसाका पहुंच गए। प्रधानमंत्री ने जापान में सबसे पहले जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। आपको बता दे कि ओसाका में 28-29 जून को हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार शिरकत करने पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को भी पीएम मोदी ने संबोधित किया। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब मैं आपके बीच हूं तो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र ने मुझ पर पहले से भी ज्यादा विश्वास और प्यार जताया है। मुझे पता है कि आपमें से भी अनेक साथियों का इस जनमत में योगदान रहा है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बातें पहुंचाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने गांव में पुराने दोस्तों को चिट्ठियां लिखीं और ई-मेल भेजे। आपने भी किसी प्रकार से किसी ना किसी रूप से भारत में लोकतंत्र के इस उत्सव को और अधिक ताकतवर बनाया। मोदी ने कहा कि 3 दशक बाद पहली बार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। भारत जैसे विशाल देश में यह स्थिति सामान्य नहीं है। 1984 में भी लगातार दूसरी बार एक पार्टी की दूसरी बार सरकार बनी थी। भारत के मन को आप जापान में बैठकर भी समझ पाते हैं, अनुभव कर पाते हैं। उनकी आशाओं और आपकी आशाओं में कोई अंतर महसूस नहीं होता है, तो मन को बहुत संतोष मिलता है।