14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर
मैं बार-बार कहता हूं इसके मायने होते हैं, आखिर क्या है गहलोत के इस बयान के पीछे की कहानी
Play video

मैं बार-बार कहता हूं इसके मायने होते हैं, आखिर क्या है गहलोत के इस बयान के पीछे की कहानी

राजस्थान में चल रहा सियासी घटनाक्रम अभी खत्म नहीं हुआ है। सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर गए और अपने अंदाज में बड़ा बयान दे डाला।

Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 01, 2022

जयपुर। राजस्थान में चल रहा सियासी घटनाक्रम अभी खत्म नहीं हुआ है। सीएम कौन होगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर दौरे पर गए और अपने अंदाज में बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी पद पर रहूं। मैं राजस्थान का हूं, मारवाड़ का हूं, जोधपुर का हूं, महामंदिर का हूं, जहां मैं पैदा हुआ।मैं उसे कैसे दूर हो सकता हूं। मै बार बार कहता हूं इसके मायने होते हैं। अब सीएम के इस बयान को लेकर राजनीतिक विश्लेषक अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। आने वाले बजट छात्रों और युवाओं को समर्पित होगा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा पर भी जुबानी हमला बोला और कहा कि आपने देखा पहले भी सरकार बच गई और अब भी मजबूत है। भाजपा बार-बार प्रयास करती है कि उनकी सरकार पांच साल पूरे नहीं कर पाए। मगीर हम पांच साल पूरे करेंगे।गहलोत यही नहीं रुके और कहा कि भाजपा ने खरीद-फरोख्त की कोशिश की थी, लेकिन हमारे विधायक एकजुट थे और वे नहीं झुके। आपने देखा कि पिछली बार सरकार बच गई और यह अब भी मजबूत स्थिति में है।

यह भी पढ़ें : गहलोत के हाथ में रखा कागज हुआ वायरल, लिखा था ‘जो कुछ हुआ उसका दुख है, इससे मैं बहुत आहत हूं’


आपको बता दें कि गहलोत ग्रामीण युवा ओलंपिक खेलों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को बीकानेर संभाग के दौरे पर हैं.। उन्होंने राजस्थान के युवाओं, छात्रों और लोगों से उन्हें सीधे अपने सुझाव भेजने की अपील की, ताकि बजट में उन्हें शामिल किया जा सके।