29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कर’नाटक’में सियासी नाटक
Play video

कर’नाटक’में सियासी नाटक

कर'नाटक'में सियासी नाटक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Pradhan

•

Updated: 10 Jul 2019, 10:10 PM IST

कर’नाटक’में सियासी नाटक

कर्नाटक की सत्ता पर काबिज होने के लिए चल रहा सियासी नाटक बुधवार को पूरे चरम पर रहा। कर्नाटक में अपनी सत्ता को बचाने के लिए कांग्रेस-जेडीएस ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्‍य के मंत्री डीके शिवकुमार और जेडीएस के विधायक शिवलिंगे गौड़ा बागी विधायकों को मनाने मुंबई के उस होटल में पहुंचे जहां वे ठहरे हुए है। इस पर पुलिस ने उन्‍हें रोक दिया। उधर बागी विधायकों ने पुलिस को पत्र लिखकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस बीच मुंबई के होटल ने आपात स्थितियों का हवाला देते हुए मंत्री डीके शिवकुमार की बुकिंग रद कर दी। मुंबई पुलिस ने होटल के आस पास धारा-144 लगा दी है। निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद होटल के बाहर बैठने पर पुलिस ने डीके शिवकुमार को हिरासत में ले लिया। उधर बेंगलुरु में वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को हिरासत में ले लिया। आजाद राज भवन के नजदीक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे। कांग्रेस आला कमान ने कल गुलाम नबी आजाद और बीके हरिप्रसाद को आनन-फानन में दिल्ली से बेंगलुरु भेजा था। सूत्रों ने बताया कि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नेताओं से कहा है कि वे कर्नाटक संकट सुलझाएं और राज्य में अपनी सरकार बचाएं। इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरकत में आए